महिला की गला रेतकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amit
3 Min Read

दिल्ली। रणहौला इलाके में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार तड़के उसका शव कमरे में लहूलुहान हालत में मिला। मृत महिला की पहचान रानी (30) के रूप में हुई है। महिला के साथ चार दिन से एक युवक रह रहा था, जो घटना के बाद से फरार है। महिला उसे अपना पति बताती थी। पुलिस को युवक पर हत्या करने का शक है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार युवक की पहचान करने में जुटी है।

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को नंगली विहार स्थित एक मकान में महिला की गला रेतकर हत्या करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में एक महिला लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी थी। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि महिला के साथ एक 40 साल का युवक अशोक पिछले चार दिन से रह रहा था।
25 दिन पहले ही महिला यहां रहने आई थी। यहां रह रही एक महिला ने पुलिस को बताया कि रानी उसे कानपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। वह उसके साथ ही आ गई। वह यहां मजदूरी करती थी। चार दिन पहले अशोक उसके साथ आकर रहने लगा। उसे वह अपना पति बताती थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अशोक महिला का पति था या फिर वह सहमति संबंध में रह रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का एक आधार कार्ड मिला है, जिससे पता चला है कि वह मूलत: चित्रकूट की रहने वाली थी। पुलिस की एक टीम को चित्रकूट के लिए रवाना कर दिया है।
मकान मालिक के बेटे ने पुलिस को बताया कि ठेकेदारी करने वाला राजू ने छह माह पहले मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरा किराए पर लिया था। दिल्ली आने के बाद रानी राजू से काम मांगने गई थी। राजू ने उसे काम के साथ साथ रहने के लिए अपना कमरा किराए पर दे दिया था। कुछ दिन पहले वह कमरे पर गया था। वहां राजू की जगह दूसरा शख्स मिला, जिसने अपना नाम अशोक बताया। रानी भी उसके साथ थी। पूछताछ में राजू ने बताया कि अशोक उसका रिश्तेदार है।
Share This Article
Leave a Comment