देहरादून में लेन-देन विवाद, व्यक्ति को धमकाकर मांगे 5 लाख रुपये, 4 आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

देहरादून। लेन-देन को लेकर विवाद के दौरान एक व्यक्ति को डराकर और धमकाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। थाना नेहरू कॉलोनी को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि विधानसभा के पास स्थित एक ऑफिस में कुछ युवक किसी व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और पाया कि कुछ लोगों ने पीड़ित रिहान पुत्र लियाकत, निवासी परवल, को अपने ऑफिस में बैठाकर 5 लाख रुपये की मांग की थी। रकम न देने पर उन्हें धमकाया गया और मारपीट की गई।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा संख्या 306/25 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 191(2), 126, 308(2), 115(2), 352 और 351(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने घटनास्थल से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. रोहित, पुत्र जसवीर, निवासी सहस्त्रधारा रोड, ऋषि नगर, देहरादून।

  2. तजवर सिंह, पुत्र हरीश सिंह, निवासी बसंत एनक्लेव, नवादा, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।

  3. गणेश राणा, पुत्र राजीव राणा, निवासी राजीव नगर, नजदीक रिस्पना पुल, देहरादून।

  4. हर्षित, पुत्र स्व. महेश कुमार, निवासी चकशाह नगर, विधानसभा, देहरादून।

अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment