गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: खेत में टूटा पड़ा था हाईटेंशन लाइन का तार, करंट से दो महिलाओं की मौत, एक युवती गंभीर

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर गांव में मंगलवार सुबह खेत में मूली लेने गईं तीन महिलाएं हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। खेत में बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। उसकी चपेट में आने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय रूबी और 45 वर्षीय सत्यवती के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 18 वर्षीय देवश्री घायल हुई है। बताया गया कि तीनों महिलाएं सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत में मूली लेने गई थीं। इसी दौरान खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था।

महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और करंट लगने से रूबी व सत्यवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल देवश्री को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है। तार कब से टूटकर गिरा हुआ था इसका पता किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment