बिसरख पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने एक गांजा तस्कर शंकर पुत्र बलबीर सिंह निवासी डुंडाहेडा थाना क्रोसिंग जनपद गाजियाबाद को चिपियाना फाटक के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का का गांजा तस्कर है।अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस ने थाना बिसरख पर मुकदमा अपराध संख्या 190/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment