ऑनलाइन शॉपिंग का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

फर्जी बैंकिंग चैट और फोटो के साथ ठग को पुन्हाना पुलिस ने पकड़ा

गुरुग्राम। पुन्हाना पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद हैजुर, पुत्र अब्दुल रज्जाक, निवासी सुडाका, को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा। आरोपी लंबे समय से व्हाट्सएप ग्रुप ‘सट्टा बाजार ऑनलाइन शॉपिंग’ के माध्यम से लोगों को सस्ते दामों पर साड़ी और सूट बेचने का झांसा देकर ठगी कर रहा था।

पुलिस निरीक्षक भीम सिंह ने बताया कि एसआई मुजीब और उनकी टीम ने जमालगढ़ मोड़ पर नाकाबंदी कर आरोपी को दबोचा। तलाशी में आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें दो सिम सक्रिय थे। जांच में फोन से व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट, फर्जी बैंकिंग चैट और महिलाओं के फोटोज बरामद हुए, जिनका उपयोग वह ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाने के लिए करता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फर्जी खातों और व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए देशभर के भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment