ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना फेस वन पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों बाबू पुत्र सलीम निवासी बी-123 के सामने मदर डेयरी के पास जेजे कॉलोनी सेक्टर-10 नोएडा मूल पता ग्राम पुरूसोत्तमपुर थाना सहारसा जिला सहरसा बिहार, वासिफ पुत्र काफिल निवासी बी-123 के सामने मदर डेयरी के पास जेजे कॉलोनी सेक्टर-10 नोएडा मूल पता ग्राम पुरूसोत्तमपुर थाना सहारसा जिला सहरसा बिहार, मुकद्दर उर्फ बिट्टू पुत्र दिलदार हुसैन निवासी बी-123 के सामने मदर डेयरी के पास जेजे कॉलोनी सेक्टर-10 नोएडा मूल पता ग्राम नरहन जिला समस्तीपुर बिहार को ई-रिक्शा/टिर्री की चोरी की योजना बनाते हुये थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 के पार्क के पास नोएडा से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की निशांदेही पर पुलिस ने सेक्टर-10 में बनी अवैध पार्किंग से चोरी के 12 ई-रिक्शा/टिर्री बरामद किये हैं। सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है। जो मौका पाकर ई-रिक्शा/टिर्री चोरी कर लेते है तथा आज भी ये लोग ई-रिक्शा/टिर्री चोरी करने की योजना बना रहे थे जिन्हे मौके पर चोरी की योजना बनाते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त बाबू उपरोक्त द्वारा सेक्टर-10 में एक अवैध ई-रिक्शा पार्किंग बनायी गयी है जहाँ पर यह अवैध तरीके से ई-रिक्शा की बैटरी चार्जिंग करता है तथा ई-रिक्शा पार्किंग मे खड़ी करता है। जिसका अभियुक्त बाबू उपरोक्त पर कोई लाइसेंस नही है और इसी स्थान पर चोरी की ई-रिक्शा/टिर्री और ई-रिक्शा/टिर्री के बीच में खड़ी करता है। जिससे चोरी की ई-रिक्शा न मिल सके और वही पर चोरी की ई-रिक्शा को खुर्द-बुर्द करके बेच देता है।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
एनसीआर क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 12 ई-रिक्शा बरामद
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
- कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा
