ग्रांइडर ऐप द्वारा वीडियों बनाकर ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने ग्राइंडर ऐप के माध्यम से बुलाकर वादी की गंदी वीडियो बनाकर वादी को ब्लैकमेल करने वाले तीन अभियुक्तों विक्की चन्दिला पुत्र संजय चन्दिला निवासी ग्राम फतेहपुर चन्दिला फरिदाबाद सेक्टर 21 बी थाना एनआईटी 05, फरिदाबाद हरियाणा हालपता कमला हाल के पास शर्मा जी का मकान क्रासिंग रिपब्लिक जिला गाजियाबाद, अमित राजपूत पुत्र प्रेमपाल राजपूत निवासी पोस्तिका पिशावा जेवर जट्टारी जिला अलीगढ वर्तमान पता कमला हाल के पास शर्मा जी का मकान क्रासिंग रिपब्लिक जिला गाजियाबाद, भोला पुत्र सुखबीर सिंह निवासी पोस्तिका पिसावा जट्टारी जिला अलीगढ हाल पता कमला हाल के पास शर्मा जी का मकान क्रासिंग रिपब्लिक जिला गाजियाबाद को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक मोबाइल फोन,16,500 रुपये और क्रेडिट कार्ड बरामद किया है। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मुकदमा अपराध संख्या 86/2023 धारा 384, 342, 323 भादवि के तहत पंजीकृत है। 2 फरवरी 2023 को ग्राइंडर ऐप के माध्यम से बुलाकर वादी की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वादी को ब्लैकमेल कर क्रेडिट कार्ड लेकर और वादी के साथ मारपीट कर क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड पूछकर 2 लाख 80 हजार रूपये निकाल लिए थे। वादी की तहरीर पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।अभियुक्तों द्वारा बताया गया निकाले गये 2 लाख 80 रूपये आपस में बांटकर महंगी महंगी शापिंग कर ली है और शेष रूपये फरार अभियुक्त विशाल के पास हैं।अभियुक्तगण शातिर किस्म के जालसाज अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment