ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति रंजीत की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुऐ दो महिला अभियुक्ता सहित पाँच अभियुक्तों रामबाबू दूबे पुत्र रामाशीष, शुभम कुमार दूबे उर्फ शिवम पुत्र रामबाबू निवासीगण मूल पता ग्राम सूरसड़ थाना सुरसड़ जिला सीतामणि बिहार हाल पता शंकर बिहार, मंगल बाजार शाहपुर बम्हैटा थाना वेवसिटी जनपद गाजियाबाद, मनीष कुमार पुत्र बुधदेव ठाकूर निवासी मूल पता ग्राम मंदौली थाना मदवापुर जनपद मधुबनी बिहार हाल पता शंकर बिहार, मंगल बाजार शाहपुर बम्हैटा थाना वेवसिटी जनपद गाजियाबाद, बीना देवी पत्नी रामबाबू दूबे, नेहा पुत्री रामबाबू दूबे निवासीगण मूल पता ग्राम सूरसड़ थाना सुरसड़ जिला सीतामणि बिहार हाल पता शंकर बिहार मंगल बाजार शाहपुर बम्हैटा थाना वेवसिटी जनपद गाजियाबाद को शिव मन्दिर के सामने वाली गली मंगल बाजार शाहपुर बम्हैटा थाना वेवसिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने घटना के उपरांत शव को छिपाने में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।अवगत कराना है कि 24 नवम्बर 22 को वादी गुड्डू पुत्र राम कुमार निवासी गांव कोठलिया थाना सदर जनपद हरदोई हाल पता ग्राम बिसरख थाना बिसरख गौतबुद्धनगर द्वारा अपने छोटे भाई रंजीत पुत्र राम कुमार निवासी गांव कोठलिया थाना सदर जनपद हरदोई हाल पता ग्राम नया हैवतपुर थाना बिसरख गौतबुद्धनगर के गुम होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच महिला एसआई आस्था चौधरी द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक रंजीत के सम्बन्ध नेहा पुत्री रामबाबू दूबे निवासी ग्राम सूरसड़ थाना सुरसड़ जिला सीतामणि बिहार हाल पता शंकर बिहार मंगल बाजार शाहपुर बम्हैटा थाना वेवसिटी जनपद गाजियाबाद से पिछले पाँच सात वर्षो से थे तथा मृतक रंजीत उपरोक्त का रामबाबू के घर आना जाना था। तथा मृतक उपरोक्त के भाई द्वारा प्रदान किये गये मोबाइलों नम्बरों की जांच व प्रारम्भिक पूछताछ में यह प्रकाश में आया कि मृतक रंजीत उपरोक्त द्वारा नेहा के कुछ अश्लील विडियो व फोटो घरवालों को भेजकर नेहा से शादी का दबाब बना रहा था। नेहा के घरवालों को यह बात बिल्कुल बर्दाश्त नही थी। जिस कारण मौका पाकर 13 जून 2022 को नेहा द्वारा काल करके मृतक रंजीत को अपने घर बुलाया गया और उचित मौका पाकर नेहा के पिता रामबाबू व रामबाबू के साले मनीष उपरोक्त को जोकि पास में ही रहता है उसको बुला लिया था और सभी लोगो नें योजना बनाकर मृतक रंजीत को घर बुला लिया। और योजना के तहत अपने घर पर रामबाबू ने मृतक रंजीत के हाथ और मनीष ने पैर पकड़े लिये। रामबाबू के लड़के शुभम उर्फ शिवम दूबे ने रंजीत का गला दबा दिया। बीना व उसकी पुत्री नेहा दोनों मौके पर मौजूद थी। इन तीनों अभियुक्तगणों रामबाबू, मनीष, शुभम ने उसी रात मृतक रंजीत की लाश को ढिकाने लगाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीच में मृतक रंजीत की लाश को लेकर चौकी चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्र में पड़ने वाले लोको सेड (रेलवे यार्ड) के जंगल में बने तालाब में फेंक दिया था। 26 जनवरी 2023 को डायल 112 द्वारा सूचना दी गयी कि चौकी चिपियाना बुजुर्ग क्षेत्र में पड़ने वाले लोको सेड (रेलवे यार्ड) के जंगल में बने तालाब में एक कंकाल पड़ा हुआ है इस सूचना पर थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर की पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को तलाब से बरामद किया गया था। मृतक रंजीत के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा चुका है। मृतक रंजीत उपरोक्त के शव से बरामद जूते, बेल्ट, चाबी व पेन्ट की पहचान मृतक के भाई द्वारा की जा चुकी है। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मुकदमा अपराध संख्या 85/2023 धारा 302/34 भादवि व 3(2)(V) अनुसूचित जाति एंव अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989(संशोधन 2015) पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
प्रेम प्रसंग में हुए थी गुमशुदा रंजीत की हत्या, बिसरख पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, दो महिला सहित पाँच अभियुक्त गिरफ्तार
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
- कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा
