मिनटों में AC आउटडोर खोल ले गए चोर, उठाते ही खुद पर गिरा भारी यूनिट, VIDEO वायरल

News Desk
1 Min Read

थाना फेज-2 क्षेत्र के भंगेल इलाके में दिनदहाड़े चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक निजी फाइनेंस कंपनी के बाहर लगी एयर कंडीशनर (AC) की आउटडोर यूनिट को दो चोर चोरी कर ले गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

CCTV फुटेज में दोनों आरोपी बेखौफ होकर AC की आउटडोर यूनिट उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात दिन के समय हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई यूनिट बरामद की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment