ग्रेटर नोएडा: स्कूल जा रही मासूम को कार ने मारी टक्कर, पैर में फ्रैक्चर; घटना सीसीटीवी में कैद

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा में स्कूल जा रही छात्रा को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा सड़क पर गिर गई। इसके बाद कार का एक पहिया उसके पैर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में छात्रा के पैर में चोट आई है। घटना आदर्श विहार सोसाइटी की है।

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला

शुक्रवार को छात्रा बैग लेकर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक कार आई और छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद कार का पहिया उसके पैर के ऊपर से गुजर गया।

हादसे के बाद कार चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी। आसपास मौजूद लोगों और वहां से गुजर रही एक महिला ने छात्रा को उठाया। पैर में चोट लगने से छात्रा रो रही थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा

यह घटना पास के एक घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में कार छात्रा को टक्कर मारते और उसके पैर के ऊपर से गुजरते हुए दिखाई दे रही है। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। न ही किसी ने लिखित शिकायत दी है और न ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। शिकायत मिलने पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment