फर्श बाजार क्षेत्र के होटल में युवती ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Amit
1 Min Read

 दिल्ली- पूर्वी दिल्ली के Delhi के फर्श बाजार इलाके में स्थित एक होटल में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना पुलिस को करीब एक बजे पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 20 वर्षीय युवती है, एक  युवक के साथ होटल में ठहरी हुई थी।  बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने कथित तौर पर गुस्से में आकर कमरे की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी।

होटल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment