लोनी में गाली देने का विरोध पड़ा भारी, तीन युवकों ने फैक्टरी कर्मचारी को पीटा

Amit
1 Min Read

गाजियाबाद। डाबर तालाब कॉलोनी में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि तीन युवकों ने मिलकर फैक्टरी कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित अफजल ने पुलिस को बताया कि वह ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में कार्यरत हैं। ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वह अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में साहिब आलम, जान आलम और अरमान से सामना हो गया। आरोप है कि तीनों ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर अफजल को घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment