साहिबाबाद में चोरी का मामला, शादी के लिए रखे लाखों रुपये और गहने गायब

Amit
2 Min Read

गाजियाबाद/साहिबाबाद: न्यू हिंडन विहार की नीलमणि कॉलोनी में रहने वाले इकराम के घर चोरी हो गई। चोरों ने परिवार की दोनों बेटियों की शादी के लिए बचाकर रखे करीब 2.66 लाख रुपये नकद और महंगे गहने चोरी कर लिए। यह घटना 11 अगस्त की रात से 14 अगस्त की सुबह के बीच हुई।

इकराम ने बताया कि 11 अगस्त को उनके ससुर का निधन हुआ था, इसलिए वे अपने परिवार के साथ ससुराल गए हुए थे। 14 अगस्त को पड़ोसियों ने फोन कर सूचित किया कि घर का दरवाजा खुला है। जब वे वापस आए तो देखा कि मुख्य गेट खुला था और घर के अंदर के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था।

जांच में पता चला कि उनकी पत्नी ने दोनों बेटियों की शादी के लिए 2.16 लाख रुपये अलमारी में रखे थे, जो चोरी हो गए। इसके अलावा 66 हजार रुपये नकद भी दूसरी अलमारी से गायब थे। शादी के गहने भी चोरी हो चुके थे।

इकराम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में 19 दिन का समय लगा दिया। साहिबाबाद की एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने में हुई देरी की जांच जारी है। वहीं, पुलिस की सर्विलांस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में लगी है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment