नोएडा संवाददाता, पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना एएचटीयू द्वारा समय समय पर अवासित बच्चो एवं महिलाओं की कांउसलिंग की जाती है इसी क्रम में 4 फरवरी 2023 को साईं कृपा बाल आश्रम सेक्टर 12/22 नोएडा में काउन्सलिंग की गई तो एक बच्चा जिसकी उम्र करीब आठ वर्ष प्रतीत हो रही थी जो कि अपना नाम पता नही बता पा रहा था तथा प्रथम दृष्टतया मन्दबुद्धि प्रतीत हो रहा था। उसका फाईल में मौजूद फोटो- पम्पलेट से मिलान करने पर पाया गया कि उक्त बालक थाना फेस टु नोएडा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 326/2022 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित है। जो ग्राम भंगेल थाना फेस टु नोएडा का निवासी है। इस पर थाना एएचटीयू की टीम द्वारा उक्त बच्चे का फोटों खींचकर बच्चें के परिजन व विवेचक को दिखाया गया तो परिजन व विवेचक द्वारा बच्चें को पहचाना लिया गया। परिजनों द्वारा बताया कि यह हमारा बेटा है जो पिछले साल अगस्त महीने में घर से गायब हो गया था और हम लोगों ने काफी ढूँढा लेकिन यह हमें कहीं नहीं मिला था। लेकिन हमें पुलिस पर पूरा विश्वास था कि आप लोग एक न एक दिन हमारे बच्चे को जरुर ढूँढ निकालेंगे। हमारे बेटे को ढूँढकर वापस हमसें मिलाने के लिए हम आपके बहुत आभारी है। थाना फेस टु नोएडा पुलिस व साईंकृपा सेल्टर होम सेक्टर 12/22 नोएडा के सहयोग से सीडब्ल्यूसी के आदेशानुसार बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द करने की कार्यवाही की गई।
थाना एएचटीयू की टीम द्वारा लापता नाबालिग बच्चे का अपने परिजनों से मिलाया
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- तिलक नगर मर्डर केस: दूसरे युवक से चैट देख भड़का आकिब, गुस्से में मुस्कान की हत्या
- दिल्ली पुलिस में 18 ACP के तबादले, 2023-24 बैच के IPS अफसरों को मिली SDPO की कमान
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार बांग्लादेशी नागरिक डिटेंशन सेंटर भेजे गए
- जाफराबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
- पति की प्रेमिका से 1 करोड़ हर्जाना मांगने वाली पत्नी को कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
- खुले नाले पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, MCD को तुरंत स्लैब से ढकने का आदेश
- 44 लाख की लूट निकली साजिश, कर्ज चुकाने के लिए बेटे ने ही रची थी वारदात; दो गिरफ्तार
- राहुल गांधी की मनुस्मृति टिप्पणी पर भाजपा नेता नाजिया खान सख्त, गाजियाबाद पुलिस से कार्रवाई की मांग
