गाजियाबाद के नगर की पाश कॉलोनियों में शामिल राजनगर ने मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से बदमाश ने सोने की चैन झपट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन मदद नहीं मिली।
एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि राजबाला(65) निवासी मकान संख्या तीन आरडीसी राजनगर सुबह सवा छह बजे घर से मॉर्निंग वॉक को निकली। घर से कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट छोड़कर सड़क पर हेलमेट लगाए खड़े बदमाश ने पीछे से आकर राजबाला के गले से सोने की चैन झपट ली।
वारदात को अंजाम देकर बदमाश दौड़कर अपनी बाइक तक गया और फरार हो गया। पीड़िता ने शोर मचाया और डगमगाते कदमों से बदमाश का पीछा भी किया लेकिन बाइक सवार बदमाश भागने में कामयाब रहा। बताया कि घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
