रेरा ने 10 नई परियोजनाओं को दी मंजूरी: 1412 करोड़ का होगा निवेश, गाजियाबाद-नोएडा सबसे आगे

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने पांच जिलों की 10 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 1412.55 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश होगा और 1632 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

मंजूरी यूपी रेरा मुख्यालय में हुई 207वीं प्राधिकरण बैठक में यह मंजूरी दी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की।

निवेश में गाजियाबाद रहा सबसे आगे

निवेश के मामले में गाजियाबाद सबसे आगे रहा। यहां 957.20 करोड़ की दो परियोजनाओं को हरी झंडी मिली, जिनमें एक आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना शामिल है। इनसे 625 इकाइयां बनेंगी।

इकाइयों की संख्या में गौतमबुद्ध नगर पहले स्थान पर

इकाइयों की संख्या में गौतमबुद्ध नगर पहले स्थान पर है। यहां तीन व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी मिली। इनमें 281.64 करोड़ का निवेश होगा और 680 व्यावसायिक इकाइयां विकसित होंगी।

लखनऊ, गोरखपुर और मुरादाबाद में भी मंजूरी

लखनऊ में 3 परियोजनाओं को मंजूरी मिली दो आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना शामिल है। इनमें 26.57 करोड़ निवेश से 215 इकाइयां बनेंगी। गोरखपुर में 144.09 करोड़ की एक मिश्रित परियोजना को मंजूरी मिली, जिसमें 69 इकाइयां होंगी।

वहीं मुरादाबाद में 3.05 करोड़ की एक आवासीय परियोजना से 43 आवास बनेंगे।

Share This Article
Leave a Comment