प्रतिनिधि मंडल जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर में बंद NTPC से प्रभावित किसानों से मिलने गया

Rohit Kumar
2 Min Read

आज दिनांक 3 नवंबर को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के आदेश अनुसार छपरोली विधायक डॉ अजय तोमर जी और राष्ट्रीय लोक दल के किसान नेता श्री राम मेहर गुर्जर जी के नेतृत्व में 9 सदस्यसीए पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला कारागार गौतम बुद्ध नगर में बंद NTPC से प्रभावित किसानों से मिलने गया जिन्होंने जिला कारागार में अंदर बंद किसानों से वार्ता की और रणनीति पर विचार किया
इस मौके पर विधायक डॉ अजय तोमर जी ने कहा कि किसानों पर बर्बरता पूर्व लाठीचार्ज किया गया है उन्हें काफी चोटें आई हैं प्रशासन ने उनका मेडिकल भी नहीं कराया है महिलाओं को भी पीटा गया है और कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों की मांग को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगा इस मौके पर वरिष्ठ नेता श्री राम मेहर गुर्जर जी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ तानाशाही कर रही है बर्बरता कर रही है वह एकतरफा फैसले ले रही है किसानों की जमीन को छीना जा रहा है ऐसे में राष्ट्रीय लोक दल उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता श्री अजीत दोला जी ने कहा कि यह घटना उस समय होती है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री इसी जिले में थे और कहते हैं कि हमारी सरकार बातचीत से हल निकालती है उसी दौरान इसी जिले में किसानों पर लाठी भी चलती है सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है यह किसानों की सरकार नहीं है यह पूंजीवादी सरकार है इस बार किसान सरकार को उखाड़ फेंकागा
इस मौके पर वरिष्ठ नेता यतेंद्र कसाना, गीता निगम, भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट, सत्यवीर नेताजी, मनवीर भाटी जी, ओमकार नागर जी, सोनू निगम आदि लोग मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment