Kanpur Lucknow Highway पर डंपर से कार टकराने से चालक व यूक्रेनी महिला घायल, एयरपोर्ट जाते समय उन्नाव में हादसा

Rohit Kumar
1 Min Read

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क पर खड़े ट्रक में एक कार पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार विदेशी महिला और चालक घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। घायल महिला यूक्रेन की निवासी बताई जा रही है।

हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र में अशाखेड़ा गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक में कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही ओला टैक्सी कार रात करीब 12 बजे टकरा गई। सूचना पर पहुंचे सोहरामऊ थाना एसओ अमित सिंह ने घायल विदेशी महिला और कर चालक को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया।

जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने विदेशी महिला की नाक और मुंह से रक्तस्राव होते देखा। हेड इंजरी की संभावना को देखते हुए चालक और महिला को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस में डॉक्टर तुषार चौरसिया की देखरेख में दोनों को कानपुर भेजा गया। विदेशी महिला यूक्रेन की नागरिक है और उसका नाम ओलेसेंड्रा ओजेरोवा बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

Share This Article
Leave a Comment