ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा निरंतर रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें उन्होंने जन सामान्य का आह्वान किया है कि अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें। यहां पर बिकने वाली मदिरा जहरीली तथा उसमें मिथाइल एल्कोहल हो सकता है जो एक घातक विष है। इसके सेवन करने से व्यक्ति की आंखों की रोशनी भी जा सकती है तथा उसकी मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोग निजी स्वार्थवश अन्य प्रान्तों से अवैध मदिरा की तस्करी, विभिन्न तरीकों से अवैध मद्यनिष्कर्षण/अवैध मदिरा का निर्माण कर बिक्री करते है, इस प्रकार से तैयार अवैध मदिरा मे कई जहरीली कैमिकल मिले हो सकते है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब का धन्धा करने वाले दोषियों को आजीवन कारावास या 10 लाख तक का जुर्माना या दोनों सजा एक साथ एवं मृत्यु दण्ड की सजा का प्रावधान है। एडवाइजरी में अवैध अड्डों पर बिकने वाली शराब के संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा फीडबैक भी चाही गई है जिसके लिए सभी अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। ऐसी जानकारी मिलने पर कोई भी व्यक्ति संबंधित मोबाइल नंबर 9454465654, 9454466423, 9454466424, 9454466425, 9454466426, 9454466427, 9454466428, 9454466429 पर जानकारी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और अवैध शराब के कारोबारी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन ने की एडवाइजरी जारी, अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें, जिसमें हो सकता है मिथाइल एल्कोहल
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- दिल्ली में पर्यटन को मिलेगा नया रंग, 11 अगस्त को लॉन्च होंगे 4 इको-फ्रेंडली टूरिज्म सर्किट
- दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर रहेगी नजर
- स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी साजिश का खुलासा, चार राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- नीट पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने सभी 13 आरोपितों की हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ाई
- 28 साल से फरार हत्यारोपित ‘डॉ. झटका’ गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश से दबोचा
- ग्रेटर कैलाश में सौरभ दास के घर के बाहर हंगामे का आरोप, सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात
- दिल्ली में हाईटेक हुआ सट्टा नेटवर्क, WhatsApp-टेलीग्राम और म्यूल अकाउंट से चला रहे धंधा
- फाइनेंस कंपनी के नाम पर युवक से बाइक छीनी, 62 हजार रुपये मांगने का आरोप; कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

