अवैध शराब बरामद होने पर दो अभियुक्तों को भेजा जेल

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 गौरव चन्द व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 रवि जायसवाल द्वारा सेक्टर 27 ई. ब्लॉक नोएडा में दविश देकर एक अभियुक्त भोगेंद्र झा पुत्र स्वर्गीय कमल नारायण झा के पास से 74 पव्वें रॉयल स्टैग ब्राण्ड का अवैध विदेशी शराब धारिता 180 एमएल फॉर सेल इन दिल्ली ओनली, 26 पव्वें सोलमेट ब्लू ब्राण्ड का अवैध विदेशी शराब धारिता 180 एमएल फॉर सेल इन दिल्ली ओनली व 48 केन किंगफिशर ब्राण्ड का बियर धारिता 500 एमएल बीयर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना सेक्टर 20 में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसी प्रकार आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र -3 डॉ. शिखा ठाकुर द्वारा थाना फेज 2 क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नयागांव गली नंबर 7 इलाहाबास में चैकिंग के दौरान ट्विन टावर ब्रांड के देशी शराब के 25 पव्वें प्रत्येक की धारिता 200 एम एल एवं चार्ली संतरा हरियाणा में बिक्री के लिए अनुमन्य के 22 पव्वें अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त उमेश शर्मा पुत्र जय प्रकाश शर्मा निवासी गांव ब्राह्मण पुट्टी थाना कोतवाली बागपत जिला बागपत को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम 1910 की सुसंगत धारा मे अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment