बच्चा चोरी के शक में शख्स को तालिबानी सजा, खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

Rohit Kumar
2 Min Read

आगरा : यूपी में बच्चा चोरी की अफवाह आम बात हो गई है। मंगलवार को भी इससे जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक युवक को बुरी तरह पीटते हुए तालिबानी सजा दी। आरोपी समझकर उसे न सिर्फ खंभे में रंस्सी से बांधकर मार गया बल्कि, तमाम यातनाएं भी दी गईं। बुरी तरह पीटने से उसके मुंह से खून बहता रहा, लेकिन आरोपी उसे मारते रहे। वहीं, आसपास मौजूद लोगों का भी दिल नहीं पसीजा।

खंभे में बांधकर पीटा

दरअसल, ताजनगरी के लोहामंडी थाना क्षेत्र स्थित कातीपाड़ा कटघर इलाके में एक संदिग्ध युवक लोगों को दिखाई दिया। आसपास के लोगों को महसूस हुआ कि वो किसी बच्चे के चोरी के इरादे से इलाके में घूम रहा है। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटने लगे। इतना ही नहीं उसके कपड़े भी फाड़ दिए और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित युवक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। वीडियो देखने से पता चल रहा है कि उसके साथ किस तरीके से बर्बरता की गई है। लोग उसे खंभे में बाधकर पीट रहे हैं और वो रहम की भीख मांग रहा है। उसके मुंह से लगातार खून निकलता रहा और आरोपी उसे पीटते रहे।

Share This Article
Leave a Comment