ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत: पति समेत 3 पर दहेज हत्या का केस, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के घंघोला गांव में ससुरालवालों की पिटाई के बाद विवाहिता तनु (30) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में क्रेटा कार व नगदी की मांग कर रहे थे।

सोमवार रात भी पिटाई की थी। इसी से आहत होकर तनु ने ऊपर की मंजिल पर बने कमरे में जाकर दुपट्टा के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया।

छह साल पहले हुई थी शादी

मृतका के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने पति अमित और सास-ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट और दहेज प्रताड़ना आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

महिला की छह वर्ष पहले शादी हुई थी, उसके दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा का कहना है कि पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment