16 साल पहले गुरु से मिलने नोएडा के एक अस्पताल आई थीं लता मंगेशकर

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा। गायिका-गीतकार लता मंगेशकर के निधन से उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा पहुंचा है। लता मंगेशकर 2005 में नोएडा सेक्टर-12 स्थित मेट्रो अस्पताल में स्थापित कैथ लैब आईसीयू का उद्घाटन करने नोएडा पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुरुषोत्तम लाल से स्वास्थ्य सलाह भी ली थी। लता मंगेशकर के साथ बिताए पलों को याद करते हुए डॉ पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि लता मंगेशकर के आध्यात्मिक गुरु जम्मू महाराज का इलाज उनकी देखरेख में हुआ था। जम्मू महाराज को दिल की समस्या थी। वह जम्मू महाराज के माध्यम से लता मंगेशकर के संपर्क में आए और बातचीत हुई।

इसी के चलते 2005 में अस्पताल में स्थापित कैथ लैब आईसीयू बनकर तैयार होने के बाद लता मंगेशकर को इसका उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया गया था. जिसे लता मंगेशकर ने स्वीकार कर लिया और दिल्ली के कृष्णानगर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए आने पर कैब लैब का उद्घाटन करने अस्पताल पहुंचीं।

इस दौरान उनके साथ जम्मू महाराज के पुत्र अशोक महाराज भी मौजूद थे। यहां के अस्पताल में उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर भी चेक कराया। लता मंगेशकर कई घंटों तक अस्पताल में रहीं। यहां से वह सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जहां से वह मुंबई पहुंचने के बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उनसे संपर्क में रही। जब भी ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी कोई स्वास्थ्य समस्या होती थी तो वह फोन पर बात करती थी।

Share This Article
Leave a Comment