बेटे करण की शादी के फंक्शन में जमकर नाचे सनी देओल, वायरल हो गया इनसाइड वीडियो

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के परिवार में इस समय खुशियों का माहौल बना हुआ है. दरअसल, धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) जल्द ही शादी में बंधन में बंधकर जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं. घर में शादी के सभी फंक्शन्स भी शुरू हो चुके हैं. अब तो अब बस बारी है करण के सिर पर सेहर सजने की. ऐसे में पापा सनी देओल भी खूब मस्ती में झूमते दिख रहे हैं. अब उनका एक मजेदार वीडियो भी सामने आया है.

शादी के सभी फंक्शन्स जुहू में स्थित धर्मेंद्र के बंगले में घर रखे हैं. अब बीती रात हुए प्री-वेडिंग फंक्शन का एक इनसाइड वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें पहली बार सनी देओल को दिल खोलकर डांस करते हुए देखा जा रहा है.

नाचे-गाने से हमेशा दूरिया बनाए रखने वाले सनी का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है. एक्टर का ये मजेदार डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

मस्ती में दिखे सनी देओल

सनी देओल ने इस दौरान सिंपल सी ब्लैक शर्ट को मैचिंग की पैंट के साथ पेयरअप किया है. वहीं. उनके कुछ रिश्ते भी नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में पंजाबी ट्रैक ‘अज फिर कित्थे चला है मोरनी बनके’ चल रहा है. शादी के सभी फंक्शन्स खूब धूमधाम से किए जा रहे हैं.

18 जून को है करण देओल की शादी

गौरतलब है कि करण देओल गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी कर रहे हैं. बता दें कि द्रिशा, बिमल रॉय की परपोती हैं. कहा जा रहा है कि काफी समय से करण और द्रिशा रिलेशनशिप में थे.

अब आखिरकार दोनों ने अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदलने का फैसला कर लिया है. 18 जून को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं. इस मौके पर कई मशहूर हस्तियां शरीक हो सकती हैं.

Share This Article
Leave a Comment