साहब शराब पीता है…पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को बस स्टैंड पर बेरहमी से पीटा-VIDEO

Rohit Kumar
2 Min Read

जालौन के उरई में पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। जहां चौकी पर मौजूद पुलिस जवानों ने चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर एक युवक की लाठी से बेरहमी से पिटाई की। इस पिटाई का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित चौकी का है। यहां पर हमीरपुर जनपद के मौहदा का रहने वाला कल्लू की पुलिस वाले डंडे से बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। कल्लू की पिटाई इसलिए की जा रही है कि वह शराब पीकर अपनी पत्नी को मायके से ससुराल लेकर जा रहा था, जिस पर उसकी पत्नी से शराब पीने को लेकर बहस हो गई, जिसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस से की तो बस स्टैंड चौकी में तैनात उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, अपने साथ सिपाही राहुल परमार, सिपाही दिलीप चौहान के साथ बस में जा पहुंचे।

लोग बनाते रहे वीडियो

सभी पुलिस वालों ने उसे बस से उतारते हुये उसके ऊपर अचानक लाठी से बेरहमी से चौकी के सामने ही पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, कोई भी पुलिस का अधिकारी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment