राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में विकास भवन में हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतमबुद्धनगर अतुल कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले साप्ताहिक गतिविधियों के क्रम में आज विकास भवन परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र के साथ-साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी तथा कर्मचारियों ने भी हस्ताक्षर कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक गतिविधियों के क्रम में आगे भी जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment