दिल्ली के वेलकम इलाके में चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वेलकम क्षेत्र में गुरुवार रात एक हिंसक वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, देर शाम करीब 8 बजे कंट्रोल रूम को वेलकम इलाके में चाकूबाजी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। Z-ब्लॉक स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास सड़क पर खून से लथपथ एक युवक पड़ा हुआ मिला।

घायल युवक को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वेलकम थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं।

पुलिस  हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment