गढ़ी चौखंडी में हुआ राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संगोष्ठी का आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

आज ग्राम गढ़ी चौखंडी में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के अभिभाषण की संगोष्ठी कार्यक्रम गढ़ी चौखंडी के शक्ति केंद्र प्रथम और द्वितीय में हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा नोएडा मनोज गुप्ता व बिजेंद्र नागर क्षेत्रीय मंत्री भाजपा रहे अभिभाषण के कुछ खास बिंदु और भाजपा सरकार की कुछ विशेष उपलब्धि और कार्य ग्रामीणों के बीच में रखे गए कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया मनोज गुप्ता ने मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियों को ग्राम वासियों के बीच रखा बिजेंद्र नागर ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों को धरातल तक पहुंचाने का काम करें रामनिवास यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वहां पर उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद प्रकट किया इस मौके पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी जिला उपाध्यक्ष गिरीश कोटनाला मंडल अध्यक्ष बबलू यादव महामंत्री मंडल देवेंद्र शर्मा निर्मल सिंह मुक्तानंद प्रधान विजयपाल यादव अनिल विश्वकर्मा विजय शर्मा सुमित शर्मा डॉ प्रदीप डॉ देव हर्ष कौशिक महावीर यादव सुशील यादव शर्मा सतवीर यादव आदि सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment