साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक सहायता ग्रुप, ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने किया लोगो को मास्क लगाने के लिए जागरूक

Rohit Kumar
2 Min Read

आजकल कोरोना के केसेस दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है और फिर भी कुछ लोग बिना मास्क के घरों से बाहर निकल रहे है और इस बीमारी को गंभीरता से नही ले रहे है
जबकि सरकार भी बार बार लोगो से प्राथना करती है कि मास्क जरूर लगाएं
साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप सदैव ही जरूरतमन्दों की मदद करता रहता है

ग्रुप की सदस्य अनिता प्रजापति और रंजीत सिंह ने बताया कि पिछले साल भी हमने कई सोसाइटीज में मास्क बैंक बनाया था ,मास्क जागरूकता कार्यक्रम किया था इस बार भी हमारी टीम ने लोगो को जागरूक करने के लिए मुफ्त मास्क बांट कर कोरोना से बचे रहने का संदेश दे रही है
साथ ही ठीक से मास्क कैसे लगाए ये भी हम लोगो को बता रहे है
हमने सिक्योरिटी स्टाफ और स्थानिय पुलिस की मदद से गौड़ सिटी एक के मैन गेट पर लगभग 400 लोगो को मुफ्त मास्क बांटे

गौरव गुप्ता और अंकित शंखधर ने बताया की आये दिन नोएडा में कोरोना बढ़ता जा रहा है और लोग कई बार बिना मास्क लगाए ही बाहर चले जाते है,ऐसा करके वो खुद के साथ दूसरों को भी मुश्किल में डाल सकते है इसलिए हमने लोगो को मास्क लगा कर रहने के लिए प्रेरित किया
सरोज शर्मा और राजीव टंडन ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर भी उतनी ही तेजी से फैल रही है जितनी पिछले साल थी
सभी लोगो को मास्क और सामाजिक दूरी का धयान जरूर रखना चाहिए

यदि किसी जरूरतमंद के पास मास्क नही है या खाने या रासन की दिक्कत है तो वो हमारी टीम से संपर्क कर सकते है हमारा ग्रुप सदैव सेवा कार्य के लिए तैयार है
मास्क जागरूकता अभियान में
अनिता ,रंजीत सिंह,गौरव गुप्ता,सरोज शर्मा,अंकित शंखदर,राजीव टंडन,गौरव मित्तल,ब्रिजमोहन बाली,मंजुल,अनिल शर्मा,अमनप्रीत, आदि कई लोग उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment