राजीव कुमार ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अगले महीने से सुमन बेरी संभालेंगे पदभार

Rohit Kumar
3 Min Read

नीति आयोग (NITI Aayog) के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. काफी समय से वो नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे. राजीव कुमार के इस्तीफे के बाद सुमन बेरी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है. वो 1 मई से पदभार ग्रहण कर लेंगी. राजीव कुमार ने अपने पद क्यों इस्तीफा दे दिया है, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

सुमन बेरी को बनाया गया नीति आयोग का उपाध्यक्ष

राजीव कुमार के पद से हटने के बाद उनकी जगह नीति आयोग का उपाध्यक्ष सुमन के बेरी को बनाया गया है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राजीव कुमार के इस्तीफे को मंजूरी दी है. उन्हें 30 मार्च 2022 को कार्यमुक्त किया जाएगा. उनकी जगह डॉ सुमन के बेरी को एक मई 2022 से अगले आदेश तक नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

राजीव कुमार नीति आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष
गौरतलब है कि, राजीव कुमार नीति आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष थे. दरअसल, 2014 में जब बीजेपी की मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में आयी तो सरकार ने योजना आयोग की नाम बदलकर नीति आयोग रख दिया. इसी के साथ अरविंद पनगढ़िया को नीति आयोग का पहला उपाध्यक्ष बनाया गया था. उनके पद से हटने के बाद यह जिम्मेदारी राजीव कुमार को 2017 में दी गई थी. बता दें, प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष होते हैं.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से किया है डॉक्टरेट
बता दें, राजीव कुमार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की है, उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि भी हासिल की है. इसके अलावा वो सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में वरिष्ठ फेलो भी रह चुके हैं. उन्होंने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला था.

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार रही हैं सुमन बेरी

1 मई से नीति आयोग का उपाध्यक्ष का पद संभालने वाली सुमन बेरी इससे पहले नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के महानिदेशक के रूप में काम कर चुकी हैं. वो पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद, सांख्यिकीय आयोग और मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक के तकनीकी सलाहकार समिति की सदस्य भी रह चुके हैं.

Share This Article
Leave a Comment