भाजपा नेता मनवीर सिंह चौहान ने बोले- पोस्टल बैलेट पर झलक रही हरदा की हताशा

Rohit Kumar
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड से बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि, “हरदा जिस तरह पोस्टल बैलेट को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे लगता है कि नतीजों से पहले ही वे हताश और निराश हैं।”

इसके आगे बोलते हुए चौहान ने कहा कि, ”  हरदा ने पहले पोस्टल बैलेट में कथित धांधली को लेकर वीडियो जारी किया, जिसकी जांच चल रही है, लेकिन उनके आरोप साबित नहीं हो पाए। अब हरदा ने प्रदेश की बजाए लालकुआं क्षेत्र पर फोकस किया है। इससे साफ है कि रावत अपने और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर असमंजस की स्थिति में है। पहले विपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप केबाद अब रावत ने चुनाव में लगी निर्वाचन एजेंसी को भी निशाने पर लिया है। कांग्रेस अब बहाने तलाशने में लगी है, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि जनता अपना निर्णय सुना चुकी है।”

Share This Article
Leave a Comment