आरडब्लूए डेल्टा टू का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान के नेतृत्व में समस्याओं पर चर्चा की गई

Rohit Kumar
2 Min Read

आज दिनांक 8/4/2022 शुक्रवार को आरडब्लूए डेल्टा टू का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान के नेतृत्व में प्राधिकरण केअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपचंद जी से सेक्टर के अंदर लाइब्रेरी के निर्माण की अनुमति और सेक्टर की विभिन्न समस्याओं के संबंध में मुलाकात कर एक-एक करके सेक्टर की सभी समस्याओं पर चर्चा की गई आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजब सिंह प्रधान ने कहा कि सेक्टर की बरात घर में लाइब्रेरी बनाए जाने की अनुमति बहुत ही जल्दी प्रदान की जाए उस पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की और आश्वासन दिया कि अनुमति देते हुए इस लाइब्रेरी को एचसीएल कंपनी के द्वारा डिजिटल कराया जाएगा इस कार्य के लिए सभी आरडब्लूए की टीम के द्वारा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया और मनीष भाटी उपाध्यक्ष ने कहां की सेक्टर के 18 मीटर रोड पर जो ग्रास का कार्य किया जा रहा है उस पर ग्रास और लॉक टाइल दोनों लगाए जाएं तो अति उचित होगा जिसका सभी साथियों ने समर्थन किया और ए Aco महोदय ने इस कार्य को भी कराए जाने का पूर्ण आश्वासन दिया सेक्टर के सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा रही इस मौके पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजब सिंहप्रधान उपाध्यक्ष मनीष भाटी बी.डी.सी. कोषाध्यक्ष नीरा डागूर सचिव नवीन चौधरी एडवोकेट प्रमोद मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता जी सुरेंद्र सिंह नेगी जी बीके अग्रवाल जी आदि लोग उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment