जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2187 संदिग्धों की पहचान, पुलिस एफआरएस कैमरों से जुटाए आंकड़े

News Desk
3 Min Read

नई दिल्ली। जंतर मंतर पर चले काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में दिल्ली के विभिन्न जिलों से पहुंचे अराजक तत्वों ने मिलकर भीषण उपद्रव किया था। प्रदर्शन में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से सबसे अधिक उपद्रवी आए थे।

किन इलाकों से सबसे ज्यादा उपद्रवी पहुंचे?

दिल्ली पुलिस के फेश रिकाग्निशन सिस्टम (एफआरएस) कैमरे से की गई पहचान से तैयार आंकड़ों के मुताबिक उपद्रव में सबसे अधिक हत्या के आरोपित उत्तर-पूर्वी जिले और सबसे अधिक डकैती और लूट के आरोपित उत्तर पश्चिम जिले से आए थे।

उत्तर-पूर्वी जिले में ही दिल्ली दंगा हुआ था। यहां से तमाम मुस्लिम बाहुल्य इलाके से बड़ी संख्या में अपराधी और असामाजिक तत्व इकट्ठा हुए थे जिनकी मंशा संसद तक पहुंचकर देश का महौल बिगाड़ने की थी, लेकर वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाये।

कहां के अपराधियों की पहचान सबसे ज्यादा हुई?

पुलिस के मुताबिक, उत्तर पूर्वी जिले के हत्या के मामलों में शामिल 15 अपराधी सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल थे। उत्तरी, बाहरी और उत्तर पश्चिम जिले से भी 13-13 हत्यारोपित प्रदर्शन में पहुंचे थे।

इस प्रदर्शन में सबसे ज्यादा उत्तरी जिले के 285 अपराधी पहचाने गए हैं। लूट और डकैती के मामले में शामिल 38 आरोपित उत्तर पश्चिम जिले से आए थे। जिनकी दिल्ली पुलिस की एफआरएस कैमरे के जरिए पहचान की गई है।

झुग्गियों से भी पहुंचे उपद्रवी

वहीं दिल्ली के रेलवे लाइनों के किनारे बसी झुग्गियों से भी सबसे अधिक अपराधी और असामाजिक तत्व उपद्रव करने में शामिल हुए थे। दिल्ली में रेलवे लाइनों के किनारे बड़ी संख्या में सरकारी जमीन को कब्जा कर झुग्गियां बसी हैं।

इनमें बड़ी संख्या में अपराधी और असामाजिक तत्व रहते हैं। इन्हें कुछ राजनीतिक पार्टियों का संरक्षण प्राप्त है। आंकड़ों को देखें तो रेलवे किनारे की झुग्गियों में रहने वाले चोरी के 88 आरोपित भी प्रदर्शन में आए थे।

इनके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशन थानों में केस दर्ज है। ये सभी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं अभी जमानत पर थे।

प्रदर्शन में शामिल सबसे अधिक अपराधी

जिला संख्या
उत्तरी 285
बाहरी 257
उत्तर पश्चिम 256
उत्तर पूर्वी 174
पूर्वी 173
दक्षिण पश्चिम 166
शाहदरा 139
मध्य 138
दक्षिण पूर्वी 132
पश्चिम 123
द्वारका 102
दक्षिण 89
रोहिणी 80
नई दिल्ली 53

कुल योग (Total): 2,187

हत्या के आरोपित

जिला संख्या
उत्तर पूर्वी 15
उत्तरी 13
बाहरी 13
उत्तर पश्चिम 13
दक्षिण पूर्वी 9

कुल योग (Total): 63

डकैती और लूट के आरोपित

जिला संख्या
उत्तर पश्चिम 38
उत्तरी 34
बाहरी 33
उत्तर पूर्वी 30
दक्षिण पश्चिम 22
पूर्वी 19
शाहदरा 18
पश्चिम 17
रोहिणी 13
दक्षिण 11
द्वारका 10

कुल योग (Total): 245

आर्म्स एक्ट के सबसे अधिक

जिला संख्या
उत्तर पश्चिम 47
उत्तरी 37
बाहरी 27
पूर्वी 13

कुल योग (Total): 124

Share This Article
Leave a Comment