बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: पिकअप वाहन पलटा, बाइक सवार 2 युवकों की दबने से मौत

Rohit Kumar
2 Min Read

बुलंदशहर। यूपी के जहंगीराबाद थाना क्षेत्र की अनूपशहर रोड पर होटल से खाना खाकर घर जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों पर अमरूद से भरा पिकअप पलट गया। जब तक राहगीरों ने पिकअप से अमरूद से भरी कैरेट हटाई, तब तक दोनों दोस्तों को मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खाना खाकर घर लौट रहे थे दोनों

जहंगीराबाद के चंदौक दोराहा स्थित पहलवान ढाबे पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे (23) कपिल लोधी पुत्र धर्मसिंह और (22) अजय कोहली पुत्र सिंधी सिंह निवासीगण मैमरान मोहल्ला जहंगीराबाद खाना खाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों ने चंदौक दौराहा पार किया, इसी दौरान अनूपशहर की ओर से आ रहा ओवरलोड पिकअप पलट गया। जिसके नीचे बाइक सवार कपिल और अजय दब गए। हादसा होते ही चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से अमरूद से भरी कैरेट हटाई और अजय तथा कपिल को बाहर निकाल दोनों को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ओवरलोड पिकअप को पुलिस ने कब्जे में लिया

सूचना पाकर स्वजन मौके पर पहुंचे और आरोपित चालक के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग की। पुलिस ने स्वजन को सामझा बुझाकर शांत किया और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहांगीराबाद थाना प्रभारी आईपीएस आदित्य बंसल ने बताया की ओवरलोड पिकअप को कब्जे में ले लिया है तथा चालक की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment