जंतर-मंतर से संसद मार्च पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। जंतर-मंतर से संसद तर्क मार्च में शामिल आंदोलनकारियों पर सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा अत्यधिक बल का इस्तेमाल करने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।

मंगलवार को इस मामले का उल्लेख मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष करके तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया गया। हालांकि, मामले पर तत्काल सुनवाई से इन्कार करते हुए पीठ ने कहा कि अदालत को इन सब मामलों में न घसीटें। मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी।

Share This Article
Leave a Comment