इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व अधिकारी पर लगा युवती से दुष्कर्म का आरोप

Rohit Kumar
1 Min Read

देश की राजधानी दिल्ली से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल के अधिकारी पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक 60 वर्षीय पूर्व इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी पर 17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है। वह फरार है। दिल्ली के करोल बाग थाने में पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा कि आरोपी ने नाबालिग को होटल में ले जाकर हवस का शिकार बनाया। पीड़िता को उसके पिता आरोपी के पास नौकरी दिलाने के लिए छोड़ कर गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment