छठ घाट पर लोगों ने युवक की चाकू मारकर की हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस 

Amit
1 Min Read

बिहार। सीतामढ़ी जिले में बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में छठ घाट पर गुरुवार रात लगभग ढाई बजे कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के उमेश मंडल के 18 वर्षीय पुत्र अमरदीप कुमार के रूप में की गई है।

मृतक के स्वजन ने बताया कि हम लोग रात भर छठ घाट पर ही रहते हैं। लगभग ढाई बजे अमरदीप गांव के ही दूसरे घाट पर चाय पीने गया था। दोनों घाट की दूरी सौ से सवा सौ मीटर तकरीबन है। वहां, पड़ोसी गांव संधवारा के हरिश्चंद्र मंडल और उसके दोनों पुत्र तीन अन्य के साथ मिलकर सीने में चाकू मार भाग निकले।

शोर होते ही घर के अन्य लोग वहां पहुंचे तथा अमरदीप को आनन-फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल लाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अमरदीप दो भाई हैं और वह बाहर रह कर काम करता था। छठ के कारण तीन नवंबर को गांव आया था। फिलहाल, घटना के कारणों की सूचना नहीं मिल पाई है। स्थानीय थानाध्यक्ष का मोबाइल बंद बता रहा है।

Share This Article
Leave a Comment