
नोएडा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब नोएडा सेक्टर 63 के रहने वाले युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौमत ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के गर्दन काटने की धमकी दे डाली है।
शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ। चार मिनट के वीडियो में रवि गौतम कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति एक हत्या माफ करने का अवसर दें तो वह ज्ञानेश कुमार की गर्दन काटना चाहते हैं।
सीईसी पर लगाए कई गंभीर आरोप
उन्होंने देश की आवाम का अधिकार और युवाओ का रोजगार काटा है। एक राष्ट्रीय पार्टी को जिताने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। हर चुनाव में वोट कटवाई। पार्टी के दो बड़े नेताओं के इशारे पर काम किया। कई नेताओं को भी चुनाव हरवाने में भूमिका रही।
इनके दम पर 400 पार जैसी बड़ी-बड़ी बातें बोली गईं। हर सरकारी संस्थाओं में ऐसे लोगों के होने का अंदेशा जताया। उनको देश और संविधान को खोखला करने वाला और दिल्ली में केजरीवाल और बसपा को खत्म करने वाला बताया। बता दें कि पिछले दिनों रवि गौतम मेरठ के एसएसपी से विवाद के बाद चर्चा में आए थे।
