अवैध असलहों की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से नौ अवैध तमंचे बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना फेस टु पुलिस ने आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की जा रही चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के जैविक पार्क के पास फोरेस्ट स्पा के सामने से अवैध असलहा की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त देवेन्द्र पुत्र बनी सिंह निवासी ग्राम बिसारा थाना खैर जिला अलीगढ़ को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने नौ तमंचे तीन सौ पन्द्रह बरामद किए हैं।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment