ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना इकोटेक वन पुलिस ने क्यूटेक कम्पनी से तांबे व कॉपर के तार चोरी करने वाले प्रकाश मे आये चार अभियुक्त अभिषेक पुत्र राजेन्द्र निवासी मीरपुर थाना अगौता जिला बुलन्दशहर, दुष्यन्त पुत्र रामपाल निवासी देवटा थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर, धर्मेन्द्र पुत्र रघुवीर निवासी लखावटी मिर्जापुर थाना खुर्जा देहात जिला बुलन्दशहर, राहुल पुत्र जुगेन्द्र निवासी दादूपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को ओघोगिक क्षेत्र मे शमशान घाट के पास झाइयों के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 280 किलोग्राम चोरी का तार, एक कार आई 20, चार मोबाइल फोन और 4500 रुपये नगद बरामद किए हैं।वादी सुनील शर्मा निवासी-लखनवाली थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर द्वारा 5 फरवरी 2023 को थाना इकोटेक वन पर लिखित सूचना अंकित करायी कि क्यूटेक कम्पनी के वेयर हाउस से अज्ञात चोरों द्वारा करीब 550 मीटर तार रात्रि के समय चोरी कर लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना इकोटेक वन पर मुकदमा अपराध संख्या 011/2023 धारा 380,457 भादवि के तहत पंजीकृत किया गया।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
क्यूटेक कम्पनी से तांबे व कॉपर के तार चोरी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बढ़ेगा ई-बस बेड़ा, टाटा लगाएगी 10 ई-चार्जिंग स्टेशन और देगी 5 बसें
- ड्यूटी में लापरवाही पर नोएडा पुलिस का एक्शन, चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
- नोएडा जिला अस्पताल में आयुष्मान भुगतान पर सवाल, सर्जनों की शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
- ग्रेटर नोएडा के 45 बस स्टैंड होंगे स्मार्ट, सोलर सिस्टम और जीपीएस डिस्प्ले से लैस
- ग्रेटर नोएडा के किसानों की सीएम दरबार में दस्तक, 4% आबादी भूखंड और भ्रष्टाचार पर जांच की मांग
- नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक की दर्दनाक मौत
- फर्जी आधार, 12 बैंक खाते और हवाला कारोबार; पहचान बदल 6 साल से नोएडा में छुपा था चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई
- नई दिल्ली में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम, लोगों से यात्रा टालने की अपील

