नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार होने वाले बदमाश को सेक्टर-60 से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में हत्या प्रयास सहित कई केस दर्ज हैं।

पुलिस ने सेक्टर-57 में युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को सोमवार रात को गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी नानू ऊर्फ निशांत शर्मा के रूप में हुई थी। इस दौरान उसका साथी रोहित फरार हो गया था। पुलिस ने बुधवार को खोड़ा कॉलोनी निवासी रोहित को सेक्टर-60 से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित के खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में चार केस दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या प्रयास के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Share This Article
Leave a Comment