बस में बैठ कानपुर से लखनऊ आ रहीं दो सगी बहनें लापता, घरवालों ने दर्ज कराया मुकदमा

Rohit Kumar
2 Min Read

कानपुर से लखनऊ रोडवेज की बस से आ रही दो सगी बहनों के लापता होने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें रोडवेज बस में कानपुर से लखनऊ आने के लिए बैठी थी। बताया जा रहा है कि उन्नाव में उनकी अंतिम लोकेशन मिली है। उन्नाव के बाद से उनकी लोकेशन नहीं मिल रही है। कहा जा रहा है कि दोनों बहनें गुरुनानक जयंती के मौके पर पाठ के लिए कानपुर गई थी और फिर रोडवेज की बस से वापस लखनऊ लौट रह थी। बेटियों के गायब होने की खबर मिलने के बाद से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों ने कृष्णा नगर थाने में तहरीर दी है। परिवार दोनों लड़कियों के अपहरण की आशंका जता रहा है।

दोनों बेटियों के गायब होने के बाद परिवार वाले कृष्णा नगर थाने में जमा हैं और लगातार हंगामा कर रहे हैं। दूसरी तरफ कृ्ष्णा नगर पुलिस ने उन्नाव पुलिस से संपर्क किया है। पुलिस दोनों लड़कियों को ढूढ़ने के लिए टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। इसके अलावा दोनों की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। पुलिस ये भी देख रही है कि दोनों की लोकेशन किस जगह आकर बंद हुई।

खबर है कि दोनों बहनों ने अपने घर पर फोन कर बताया था कि बस काफी खाली है। यही नहीं, दोनों ने बस के भीतर की वीडियो भी बनाकर भेजी थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों लड़कियों का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment