Noida: इनवर्टर की बैटरी फटने से फ्लैट में लगी आग, घरों से बाहर निकले आसपास के लोग

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। सेक्टर 45 स्थित सदरपुर गांव में एक घर में इन्वर्टर की बैटरी फटने से आग लग गई। गनीमत रही कि जिस वक्त बैटरी फटने के कारण धमाका होने के बाद आग लगी घर के सदस्य उस दौरान घर की छत पर धूप सेंक रहे थे।

इस कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना पर सेक्टर 39 कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम भी पहुंची, लेकिन जबतक टीम पहुंचती उससे पहले ही घर के सदस्यों ने किसी तरह आग बुझा लो थी।

Share This Article
Leave a Comment