नोएडा: करोड़ों की लागत वाला एलिवेटेड रोड अचानक धंसा, 20 फीट लंबा और और 10 फीट गहरा गड्ढा देख मचा हड़कंप

News Desk
2 Min Read

नोएडा। मास्टर प्लान सड़क नंबर दो पर स्थित एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-18 की ओर उतरते समय लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही सर्किल-दो के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गड्ढे के चारों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया, जिससे यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें फंस कर लोगों को भारी परेशानी का करना पड़ा। बता दें कि वर्तमान में गड्ढे की मरम्मत का कार्य नोएडा प्राधिकरण ने शुरू करा दिया है।

सीवर लाइन लीकेज से बही मिट्टी

प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि गड्ढे के स्थान पर सीवर लाइन में लीकेज हुआ था, जिसके कारण मिट्टी बह गई। मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

पहले सीवर लीकेज को ठीक किया जाएगा, उसके बाद गड्ढे को भरकर पैचिंग वर्क किया जाएगा। भविष्य में ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

यह सड़क नोएडा की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते हैं। समय पर जानकारी मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि दो दिन में गड्ढा भरकर कार्य पूरा कर लिया जाएगा, इस दौरान यातायात को एक लेन से निकाला जाएगा। यह एलिवेटेड रोड लगभग 4.8 किमी लंबा है और इसकी लागत लगभग 400 करोड़ रुपये है।

सेक्टर 33 के पास सिलिंडर से भरे ट्रक में लगी आग

वहीं नोएडा के एलिवेटेड रोड पर सेक्टर 33 के पास गैस सिलिंडर लेकर जा रहे ट्रक में आग लगने की सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने समय पर पहुंचकर आग को बुझा दिया।

हालांकि ड्राइवर के अनुसार सिलेंडर खाली थे। गाजियाबाद के मसूरी में से खाली करके दिल्ली के कालिंदी कुंज वापस जा रहा था ट्रक।

Share This Article
Leave a Comment