पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड में नया खुलासा, खाते से निकाले गए लाखों रुपये

News Desk
2 Min Read

मुरादनगर (गाजियाबाद)। पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। चिराग के पिता ने आरोप लगाया है कि हत्या के दिन उसके खाते से पौने पांच लाख रुपये निकाले गए थे।

पैरा एथलीट के पिता ने हत्यारे यश खटीक और बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बसंतपुर सैंथली गांव के रहने वाले पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

30 मई को निकाले गए थे तीन लाख रुपये 

चिराग की हत्या के मामले मे पुलिस आरोपित यश खटीक और गगन को गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को मृतक के पिता ने मनोज त्यागी ने आरोप लगाया कि चिराग की हत्या से एक दिन पहले उसके खाते में से 50 हजार और हत्या के दिन 30 मई को तीन लाख रुपये निकाले गए थे। सारी रकम हत्यारे यश खटीक ने निकाली थी।

इस संबंध में आरोपित की बैंक कर्मियों के साथ मिलीभगत थी। उन्होनें रकम निकाले जाने की तारीखों के सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने की मांग करते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए यश खटीक और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी मसूरी का कहना है कि चिराग के पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment