एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को बांटे मास्क

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय संस्थान के एनसीसी कैडेट्स ने सोमवार को कुमार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को मास्क का वितरण किया। संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल ने कहा कि हमारे एनसीसी कैडेट्स समाज के लिए एक मिसाल है जो हमेशा सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहते हैं। संस्था के वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने कहा कि मास्क अब हमारी जरूरत बन गया है। ये हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि मास्क का उपयोग करे। अरुण राणा ने भी छात्राओं को उनके कर्तव्य पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। डीन डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि हमारे एनसीसी कैडेट्स समाज के लिए एक मिसाल हैं। इस दौरान लेफ्टिनेंट डॉ. सीमा सिंह, स्कूल प्रबंधक यशपाल चौहान मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment