उपजिलाधिकारी जेवर ने किया जहाँगीरपुर नगर पंचायत मे कराये गये विकास कार्यों का निरीक्षण

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले के जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देशन में उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार को जेवर तहसील के जहाँगीरपुर कस्बे में नगर पंचायत द्वारा कराये गये विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक केन्द्र खुर्जा जेवर रोड, पब्लिक इण्टर कालेज और राजीव शर्मा वाली गली वार्ड नंबर 2 में किए गए विकास कार्यो का गहनता से निरीक्षण किया गया। इसके अलावा उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह ने जहाँगीरपुर कस्बे में बनाए गए अस्थायी रैनबसेरे का निरीक्षण कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग ओम कुमार मलिक, जहाँगीरपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment