मोबाइल फोन चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बीटा टु पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले अभियुक्त अंकित पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम मानीपुर सेहद थाना दिवियापुर जिला औरेया वर्तमान पता जीडी मंदिर के पास ग्राम तिलपता थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को दादरी मार्केट से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने चोरी का मोबाइल आई-फोन 12 बरामद किया है।अभियुक्त द्वारा 31 दिसंबर 2022 की रात्रि में बको यार रैस्टोरेंट जो कि द्वितीय फ्लोर कनाट प्लेस माल बीटा टु ग्रेटर नोएडा में नव वर्ष की पार्टी में शामिल होने आयी एक महिला का मोबाइल आई-फोन 12 चोरी कर लिया गया था। जिसके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment