
ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बादलपुर पुलिस ने एक अभियुक्त भानू शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी बाछाराम फार्म हाउस के पास रामश्याम गार्डन ग्राम चिपियाना थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर को पीर रेलवे लाईन के पास चरनी विहार छपरौला से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
