पश्चिमी दिल्ली में गैंगवार का अंदेशा: रणहौला में घोषित अपराधी ‘मोनी’ की सरेआम गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

News Desk
1 Min Read

 पश्चिमी दिल्ली। रणहौला थाना क्षेत्र में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिस शख्स की हत्या हुई है, उनका नाम मोनी है। मोनी रणहौला थाना क्षेत्र का घोषित अपराधी था। इस पर कई मुकदमे दर्ज थे। प्रधान चौक के पास जब वह किसी से मिलने आया था, तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोलियां चलाकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि आरोपितों की पहचान हो चुकी है, उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment